शिष्टाचार | Sanskar | संस्कार
बच्चों में अच्छे संस्कार बचपन से डालें संस्कार कैसे बनते है अच्छे संस्कार, शिष्टाचार संस्कार का मतलब शुद्धिकरण होता है | संस्कार सक्षम, स्वाबलंबी बनाता है | संस्कार का मतलब वो व्यवहार जो स्वाबलम्बी बनने में मदद करते है | वैसे तो एक बच्चे को ५ वर्ष की उम्र से संस्कार डालना शुरू हो जाता है | लेकिन एक बच्चा जब से बातों को समझने लगता है तब से उनमे संस्कार और व्यवहार डालना शुरू कर देना चाहिए | सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक क्या करना और क्या नहीं करना ये बच्चों को कर के सीखना शुरू कर देने से बच्चा उसे ग्रहण करता चला जाता है | बच्चा जो देखता है वो खुद ही करने लगता है | इस लिए उसे हम सब सीखा सकते है | बच्चे गीली मिट्टी के समान होते है | उन्हें हम जैसा चाहे ढाल सकते है | पहले हम संयुक्त परिवार में रहते थे | हमारे साथ हमारे दादाजी, दादीजी, चाचाजी, चाचीजी, भाई - बहन सब रहते थे | परिवार में हर काम हम अपने बड़ों को देखकर सीख जाते थे | कैसे किसके साथ रहना, किसके साथ कैसे व्यवहार करना, अभिवादन करना - सब हम अपने परिवा...