Srimad Bhagwat Geeta, भगवान कृष्ण कहाँ निवास करते है, कृष्ण कहाँ रहते है | श्रीमद्भागवत गीता

श्रीमद्भागवत गीता भगवान कृष्ण कहाँ निवास करते है? कृष्ण कहाँ रहते है? अरबों - खरबों जीवों तक परमात्मा कैसे पहुंचते हो? Arjun Krishna samwad अर्जुन ने भगवान् से पूछा - हे कृष्ण आप कहाँ रहते हो ? इस ब्रह्माण्ड में रहने वाले अरबों खरबों जीवों के हृदय तक आप कैसे पहुंचते हो ? वराह पुराण में कृष्ण कहते हैं - गीताश्रये अहम् तिष्ठामि गीता मे च उत्तमं गृहं गीता ज्ञानं उपाश्रित्य त्रिलोकान् पालयामि अहम् मैं भगवत गीता में निवास करता हूँ | भगवत गीता ही मेरा सबसे उत्तम घर हैं | गीता के ज्ञान से ही मैं तीनों लोकों का पालन करता हूँ | भगवान व्यास देव कहते हैं गीतायाः पुस्तकं यत्र, यत्र पाठ प्रवर्तते तत्र सर्वाणि तीर्थानि प्रयागानी तत्र वै | जहां भगवत गीता होती हैं जहां भगवत गीता का पाठ होता हैं वहाँ सारे तीर्थ तो आ ही जाते है | तीर्थों का राजा प्रयाग भी वहाँ आ जाते है | यत्र गीता विचारश्च पठनं पाठनं श्रुतं | तत्राहम् निश्चितं पृथ्वी निवसामी सदैवहि || भ...