SWARG, स्वर्ग, अच्छे कर्म, पुण्य, पाप
स्वर्ग अच्छे कर्म पुण्य पाप क्या हम में से किसी ने स्वर्ग देखा है? बड़े - बुजुर्ग, हमारे धर्म ग्रन्थ सभी कहते है अच्छे कर्म करो स्वर्ग जाओगे | "गीता" मे भी कहा गया है "जैसा कर्म करेगा वैसा फल देगा भगवान", तो इसका मतलब ये है जो कर्म हम यहाँ कर रहे है वही वापस मिलने वाला है | स्वर्ग और नरक सब हम अपने कर्म से अपने ही आप - पास बनाते है | हमारे धर्मग्रन्थ हमे अपने आस - पास स्वर्ग बनाने के राह दिखाते है हमे मार्ग दर्शन करते है | स्वर्ग और नरक में रहना तो अपने हाथों में है | हमें तय करना है कि "गीता" में दिया गया "भगवान कृष्ण" का संदेश या "रामायण" में "श्री राम और लक्षमण" के कर्म से हम अपने आस - पास किस तरह से स्वर्ग का निर्माण करें | हम अपने मन को फालतू के बातों में उलझाने के बदले अच्छे कर्म में लगाएं | अच्छे कर्म के लिए महर्षि वेद व्यासजी ने पुराणों के माध्यम से कहा है - "अष्टादश पुराणेषु व्यासस्य वचनद्वयम् | परोपकारः पुण्य...